IndiaIndia - World

असम में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 126 लोगों की मौत, 22 लाख लोग प्रभावित, देखें वीडियो

असम में इन दिनों बाढ़ से हाहाकर मचा हुआ है। यहां पर बाढ़ के कारण 28 जिलों के 22 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। बाढ़ के कारण कई इलाकों में जलभराव है। वहीं रविवार को यहां पर पांच लोगों की मौत हो गई है। जिसके बाद अब तक असम में बाढ़ से 126 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं खबरों की माने तो बाढ़ में दो अन्य लोग अभी भी लापता है।  सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पूरा इलाका बाढ़ की पानी से डूब गया है। यह वीडियो सिलचर और कछार जिले की है।

एएसडीएमए द्वारा जारी किये बुलेटिन में सामने आया ये आंकडा

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) द्वारा जारी किये गये एक बुलेटिन में बताया गया कि,  ”रविवार को 28 जिलों में 22.21 लाख लोग प्रभावित थे जबकि उसके पिछले दिन यह संख्या 25.10 लाख थी। कोपिली, बराक और कुशियारा नदियां अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। एक सप्ताह से अधिक समय से पानी में डूबे सिलचर के उन क्षेत्रों में राहत पहुंचाने की कोशिश चल रही है जहां प्रशासन अब तक नहीं पहुंच पाया है। वायुसेना के हेलीकॉप्टर से खाने-पीने की चीजें एवं अन्य जरूरी सामान गिराए जा रहे हैं।”

ये भी पढ़े :- जानिए आखिर नेपाल में क्यों बैन हुए गोलगप्पे ? 

रविवार को सीएम सरमा ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा 

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा(Himanta Vishwa Sarma) ने रविवार को दो बार सिलचर का दौरा किया तथा राहत एवं बचाव अभियान की समीक्षा की। बेतकुंडी में बांध टूटने के बाद पानी घुस आने से सिलचर बुरी तरह प्रभावित हुआ है। आरोप है कि कुछ बदमाशों ने यह बांध तोड़ दिया। सरमा ने आरोप लगाया कि शहर में बाढ़ ‘मानवनिर्मित’ है। राज्य सरकार ने गुवाहाटी और जोरहाट के लिए भोजन के 3575 पैकेट भेजे हैं। प्राधिकरण के अनुसार इस बीच राज्य में 75 राजस्व सर्किल के 2542 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं तथा 2,17,413 लोग 564 राहत शिविरों में ठहरे हुए हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: