
मछुआरे ने पकड़ी इंसानी दांतों वाली मछली, हैरान कर देगी तस्वीर
मछुआरे माथन मार्टिन हमेशा की तरह समुद्र में मछलियां पकड़ने गया था, लेकिन इस दौरान उसके जाल में ये अजीबोगरीब मछली फंस गई।
दुनिया में अक्सर ही अजीबोगरीब चीजें देखने को मिल जाती हैं। जिनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होती रहती हैं। ये ऐसे वीडियो और तस्वीरें होती हैं, जो अपने आप ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। ऐसा ही कुछ सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। एक मछुआरे ने इस मछली को पकड़ा है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीबोगरीब मछली के बारे में चर्चा हो रही है, जो दिखने में बहुत अजीबोगरीब है।
इस मछली की खासियत यह है कि मछली के दांत बिल्कुल इंसानों की तरह हैं। खबरों के मुताबिक, यह मछली अमेरिका के आउटर बैंक्स में पकड़ी गई है। जेनेट पीयर ने इसकी वायरल तस्वीर फेसबुक पर शेयर की है। इस मछली को शीप्स हेड फिश बताया जा रहा है। इस मछली की तस्वीर काफी वायरल हो रही है। एक मछुआरे को हाल ही में एक अजीबोगरीब मछली मिली है। मछुआरे माथन मार्टिन हमेशा की तरह समुद्र में मछलियां पकड़ने गया था, लेकिन इस दौरान उसके जाल में ये अजीबोगरीब मछली फंस गई।
इस मछली को देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। इस मछली के दांत बिल्कुल इंसानों के दांत जैसे हैं, इसलिए इसकी तुलना इंसानों से की जा रही है। सिर्फ दांत ही नहीं, इसके मसूड़े भी इंसानों की तरह हैं। इससे उसे कई तरह के समुद्री जीवों को चबाने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें– अनुपम श्याम ने दुनिया को कहा अलविदा, निभा चुके हैं दमदार किरदार