India Rise Special

रामनगर में खाना बनाते वक्त लगी आग, हजारों की सम्पत्ति जलकर हुई राख

रामनगर (नैनीताल)। रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र के गांव हाथीडंगर में खाना बनाते समय आग लग गयी। जिसकी वजह से लगी आग में झोपड़ी जलकर राख हो गई है। हाथीडंगर में हुए इस अग्निकांड में मजदूरों की झोपड़ी में हजारों का सामान राख हो गया है।

 

बीते सोमवार को दोपहर के लगभग तीन बजे गांव हाथीडंगर में पप्पू पुत्र अब्दुल अख्तर की झोपड़ी में मजदूर खाना बना रहे थे। इसी दौरान चूल्हे की उड़ने वाली चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गयी। आग बढ़ती देख मजदूरों ने जैसे तैसे भाग कर जान बचाई। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने बचाव कार्य शुरू किया । मुख्य अग्निशमन अधिकारी किशोर उपाध्याय ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि,  पास मौजूद दूसरी झोपड़ी को बचा लिया। आग से जनहानि नहीं हुई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: