India Rise Special

बिन्दुखत्ता में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग, इतने लाख की संपत्ति हुई स्वाहा

उत्तराखंड।  उत्तराखंड के बिन्दुखत्ता के पूर्वी घोडानाल में दीपावली के पावन मौके अज्ञात कारणों के चलते एक घर मे आग लग गयी है। इस आग में भले ही किसी की जान नही गयी है। लेकिन सम्पत्ति का काफी नुकसान हुआ है। जिसमें हजारों रुपये , राशन , भूसा ऐसे बहुत कुछ जलकर राख ही गया है। ग्रामीण शासन और प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे है।

 

 

बीते बुधवार को रात तकरीबन 12 बजे बिन्दुखत्ता के पूर्वी घोड़ानाला के रहने वाले राजेन्द्र रावत के घर में भूसे के कमरे में।  अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगने के समय परिवार के सभी सदस्य सोए हुए थे। रात की ड्यूटी लौटते हुए कुछ लोगों ने जब घर मे आग लगी देखी तो शोर गुल्ल किया। जिसके बाद राजेंद्र के परिवार वाले जागे। इसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने की जद्दोजहद शुरू कर दी।  से घर जा रहे युवको द्वारा शोरगुल कर राजेन्द्र के परिवार उठाया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक कमरे में रखा हजारों रुपए का भूसा, डीजे का एंपलीफायर, साउंड बॉक्स समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीण राजेंद्र के अनुसार अग्नि कांड में उसको करीब 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित ग्रामीण राजेंद्र मजदूरी कर अपने बच्चों का भरण पोषण करता है। उन्होंने शासन प्रशासन से ग्रामीण को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

 

 

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: