India Rise Special

परमार्थ निकेतन पहुंचे फिजी के उच्चायुक्त कमलेश शशिप्रकाश, रुद्राक्ष का पौधा भेंट कर किया गया सम्मानित

ऋषिकेश। ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में फिजी के उच्चायुक्त कमलेश शशिप्रकाश पहुंचे है। इस दौरान उच्चायुक्त ने आश्रमाध्यक्ष चिदानन्द से मुलाकात की , इसके दौरान उच्चायुक्त को रुद्राक्ष का पौधा भेंट स्वरूप दिया गया।

 

स्वामी चिदानंद सरस्वती ने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि,  “कमलेश शशि प्रकाश का विश्व शांति हवन में सहभाग करना और भारतीय संस्कृति के प्रति उत्सुकता यह दर्शाता है कि 150 वर्ष पूर्व फिजी गए भारतवासियों ने अब भी अपनी दिव्य संस्कृति को सहेज कर रखा है। उनकी भारतीय संस्कृति में जो आस्था और निष्ठा है, यह एक उत्कृष्ट उदाहरण है। ऐसे अनेक उदाहरण हैैैं, जो आज भी भारतीय संस्कृति को जी रहे हैं। फिजी ने भी भारतीय संस्कृति को जीवंत बनाए रखा है।”

 

 

फिजी गणराज्य के उच्चायुक्त कमलेश शशि प्रकाश ने बोलते हुए कहा कि, ” परमार्थ निकेतन की यात्रा उनकी सबसे यादगार यात्राओं में से एक है। ” इसके अलावा फिजी उच्चायुक्त ने  आश्रमाध्यक्ष आग्रह किया कि फिजी में भी परमार्थ निकेतन की शाखाएं खोली जाएं, जिससे कि वहां के लोगो को भी संस्कृत की शिक्षा और भारतीय संस्कृति का ज्ञान युवाओं को मिल सके।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: