कारोबार

पश्चिम से प्रतिबंधों के डर से, एसबीआई ने रूसी संस्थानों के साथ अपने व्यवहार को किया निलंबित

यूक्रेन पर हमले को लेकर पश्चिमी देशों की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों के बाद अब एसबीआई की प्रतिक्रिया भी सामने आयी है। एसबीआई ने एक सर्कुलर जारी करते हुए, उन सभी रूसी संस्थाओं से लेनदेन बंद कर दिया है। जिन पर अन्य देशों ने पाबंदी लगाई हैं।
पश्चिमी देशों के प्रतिबंध लगाने का सता रहा डर
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एसबीआई का मानना है कि, इन संस्थाओं से लेनदेन पर पश्चिमी देश उस पर भी प्रतिबंध लगा सकते हैं। सर्कुलर में कहा गया है कि, अमेरिका, यूरोपीय संघ और संयुक्त राष्ट्र की ओर से जिन कंपनियों, बैंकों, बंदरगाहों और जहाजों पर प्रतिबंध लगाया गया है, उनके साथ किसी भी तरह का लेनदेन नहीं किया जाएगा।
अन्य माध्यमों से होगा बकाया राशि का भुगतान
इतना ही नहीं प्रतिबंधित संस्थाओं की बकाया राशि का भुगतान बैंकिंग माध्यम के बजाय अन्य व्यवस्था के जरिये किया जाएगा। दरअसल एसबीआई रूस के मॉस्को में कमर्शियल इंडो बैंक नाम से संयुक्त उद्यम चलाता है। इसमें केनरा बैंक की भी 40 फीसदी हिस्सेदारी है। एसबीआई ने इस मामले को लेकर भेजे गए ई-मेल का जवाब नहीं दिया है। इससे पहले ईरान पर पश्चिमी देशों की ओर से लगाई गई पाबंदियों के बाद भी भारत ने ऐसा ही फैसला लिया था।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: