
फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश में आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज फरुखाबाद पहुंचे जहां उन्होंने हसनपुर में भाजपा की जन विश्वास यात्रा के दौरान एक जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेस वे से जोड़ने की घोषणा की।
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद में 200 करोड़ पर की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार डबल राशन भी दे रही है उन्होंने कहा कि पिछले 4 दिनों में कैसे दीवारों से नोट निकल रहे हैं। यही कारण है कि बबुआ नोटबंदी का विरोध कर रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह वही लोग हैं यह जिले में विकास को नहीं होने दे रहे थे सपा की सरकार में एक भी गरीब को आवास नहीं मिला सिर्फ पैसा ही दीवारों से निकल रहा है भाजपा ने आवाज दिया राशन दिया और गरीबों को सम्मान दिया।
जनसभा को संबोधित करते हुए आप मंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा की सरकार फिर से आने दीजिए गंगा एक्सप्रेस वे का लिंक फर्रुखाबाद से होकर जाएगा। आदित्यनाथ ने कहा कि फर्रुखाबाद में कुल 196.22 करोड़ के विकास कार्यो का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे इसमें 131 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण वह 65 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास किया।