Uttar Pradesh

अगर हमारी सरकार बनी तो किसानों को मिलेगा पूरा सम्मान: शिवपाल सिंह यादव

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि 2022 में अगर हमारी सूबे में सरकार बनती है तो किसानों और मुसलमानों को पूरा सम्मान दिया जाएगा। किसी के साथ धर्म जाति से कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा।

लखनऊ : यूपी के इटावा में 15 अगस्त पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव जिला कोऑपरेटिव बैंक में झंडा फहराने पहुंचे, शिवपाल सिंह यादव झंडा रोपण के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद शिवपाल सिंह यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

यूपी के इटावा में जिला कोऑपरेटिव बैंक पर पहुंचे प्रगतिशील पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने झंडा रोपण करने के बाद बीजेपी पर निशाना साधाते हुए कहा कि जब से सत्ता में भाजपा आई है, तब से जनता काफी परेशान हैं। देश में लगातार पेट्रोल, डीजल और बिजली के दाम बढ़ते जा रहे हैं। मोदी सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।

शिवपाल यादव ने कहा कि 2022 में अगर हमारी सूबे में सरकार बनती है तो किसानों और मुसलमानों को पूरा सम्मान दिया जाएगा। किसी के साथ धर्म जाति से कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। किसान सरकार के द्वारा पास किए गए काले कानून का विरोध कर रहा है। लेकिन, सरकार किसानों की समस्याओं को इतने महीनों से सुन नहीं रही। जिसको लेकर किसान भी महीनों से धरने पर बैठे हैं। मोदी सरकार को किसानों की बात जरूर सुननी चाहिए क्योंकि किसान ही अन्नदाता है।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल ने आगे कहा कि इन 5 सालों में किसको फायदा हुआ, केवल दो ही पूंजीपतियों को बहुता फायदा हुआ। देश के करोड़ों लोगों को भिखारी बनाया गया है। जबकि सभी को रोजगार देना चाहिए था।

यह भी पढ़ें: यूपी में मोहर्रम पर नहीं मिलेगी जलूस निकालने की अनुमति

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: