TrendingUttar Pradesh

किसान आंदोलन : भारत बंद की तैयारी में जुटा भारतीय किसान यूनियन …

27 सितंबर को भारत बंद करने की तैयारी

लखनऊ : मोदी सरकार के द्वारा लाए गए तीनों पुलिस कानून के विरोध में पिछले 10 महीने से अधिक चल रहे आंदोलन को लेकर एक बार फिर भारतीय किसान यूनियन ने संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर 27 सितंबर को भारत बंद करने की तैयारी तेज कर दी है ।

बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा ने 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में हुई महापंचायत के दौरान 27 सितंबर को भारत बंद का ऐलान किया था। इतना ही नहीं लखनऊ में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में भी इसे तेज करने का आह्वान किया गया था। इसके लिए संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी लगातार अन्य संगठनों से संपर्क कर इसे सफल बनाने के लिए लगे हुए हैं।

गौरतलब है कि भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मेरठ और उसके पास कई इलाकों में व्यापारियों वकीलों शिक्षकों और अन्य संगठनों से भारत बंद में शामिल होने की अपील की है। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा 27 सितंबर का भारत बंद ऐतिहासिक होगा क्योंकि इस बार इसमें व्यापारी और किसान सभी लोग समर्थन दे रहे हैं गांव और शहर के लोग हमारे संपर्क में हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: