
किसान दिवस: पहले यूपी में आत्महत्या को मजबूर थे किसान – मुख्यमंत्री
2017 से पहले प्रदेश में किसान आत्महत्या को मजबूर थे लेकिन अब प्रदेश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम में किसानों को सम्मानित किया इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में किसान आत्महत्या को मजबूर थे लेकिन अब प्रदेश में को उनकी फसल का सही दाम मिला है।
कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम करते हैं तो नतीजे बेहतर आते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में किसान आत्महत्या को मजबूर थे| लेकिन अब किसानों की फसल का सही दाम मिल रहा है| पिछली सरकार में किसान शोषण के शिकार थे लेकिन अब खुशहाल हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले की सरकारों में कोई तरह की नीति नहीं थी सत्ता में आने के बाद हमने सीधे किसानों से खरीद शुरू की। जिससे किसानों को लाभ हुआ और उनकी फसल का वाजिब दाम मिला।
आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौधरी चरण सिंह को याद कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कर्मठ जुझारू जन नेता, किसानों के कल्याण के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले महान किसान नेता देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन।