India Rise Special

जमशेदपुर में नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री पर पड़ा छापा, तीन ड्रम से अधिक स्प्रीट हुई बरामद

जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह स्थित कालिंदी बस्ती में एक नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। उत्पाद विभाग ने शुक्रवार को अवैध रूप से शराब बनाने वाली एक फैक्ट्री को ज़प्त कर लिया हैं। फैक्ट्री में नकली शराबा बनाने का काम होता था। जानकारी के अनुसार मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। फैक्ट्री से स्प्रीट के तीन ड्रम सहित शराब भी हुई बरामद।

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री संचालक मौके पर भाग निकला, वही मकान मालिक मनोज कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फैक्ट्री की छानबीन पर ३ ड्रम स्प्रीट के मिले हैं. उसी के साथ 600 पत्ते से ज्यादा कॉर्क, स्टीकर और करीब एक बोरा नकली शराब का भी बरामद हुआ हैं। उत्पाद विभाग के कर्मचारी मामले की जांच में लगे हुए हैं।

मकान मालिक मनोज सिंह ने उत्पाद विभाग को बताया कि मकान किराये पर दिया हुआ था। हालांकि उद्पाद विभाग की पूछताछ अभी ज़ारी है। उत्पाद निरीक्षक प्रणीण कुमार राणा ने जानकारी दी कि यहां मिनी फैक्ट्री बनाकर अवैध रूप से नकली शराब बनाने का काम चलता था। फैक्ट्री संचालक की खोज अभी जारी है।

बताया जा रहा हैं कि यहाँ मुख्य रूप से शराब बनाने वाली स्प्रीट का कारोबार चलता था। इसके आलावा फैक्ट्री में नकली शराब भी बनाई जाती थी। उद्पाद विभाग ने स्प्रीट के ३ ड्रम बराबंद किया। इसके आलावा कई अन्य स्प्रीट से भरे बर्तन भी बरामद हुए। सामानों की कीमत चार लाख से अधिक बताई जा रही है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: