![Extra virgin oil](/wp-content/uploads/2021/07/olive-oil-720x470.jpeg)
India - World
Extra virgin oil:- आपकी सेहत के लिए कितना लाभकारी है?
जैतून का तेल जैतून के पेड़ के फल से बनाया जाता है, जिसमे हेल्दी फैटी एसिड की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। आज बाजार में कई प्रकार के जैतून के तेल हैं, जिनमें एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल , वर्जिन ऑलिव ऑयल (extra virgin oil) और रेगुलर ऑलिव ऑयल शामिल है।
लेकिन शोध से पता चलता है कि एक्स्ट्रा वर्जिन जैतून का तेल अन्य किस्मों की तुलना में अधिक फायदेमंद माना जाता है।
आइए जानते हैं Extra olive oil के फ़ायदे-:
- इस तेल में विटामिन- ई भरपूर मात्रा में होती है। तेल के प्रत्येक चम्मच में लगभग 1.9 मिलीग्राम विटामिन ई होती है। साथ ही साथ इसमे पाया जाने वाला fat soluble anti-oxidant जो कि आपको स्किन और आँखों की प्रॉब्लम से बचाता है।
- प्राकृतिक जैतून के तेल (extra virgin oil) में 70% मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड होता है। नतीजतन, यह रक्त में कोलेस्ट्रॉल के संचय को कम करता है, हृदय की समस्याओं को दूर करता है।
- जैतून का तेल मधुमेह और एथेरोस्क्लेरोसिस के खतरे को भी कम करता है।
- कई शोध में यह सामने आया है कि इस तेल का इस्तेमाल करने से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है।
- जैतून का तेल बच्चों में मेटाबॉलिज्म, हड्डियों की अच्छी संरचना और मस्तिष्क के विकास को बढ़ावा देता है। यह विटामिन ई का बेहतरीन स्रोत है, जो वृद्ध लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
- जैतून का तेल पाचन प्रक्रिया में सहायता के लिए जाना जाता है। यह पाचन तंत्र को साफ करने और मल त्याग में सुधार करने के लिए एक औषधीय तेल माना जाता है।
ये भी पढ़ें:- WHO: गैर-टीकाकृत आबादी के बीच ‘तेजी से’ फैल रहा डेल्टा कोरोनवायरस वायरस