पंजाब के भादला के पास बनी स्टील फैक्ट्री में हुआ धमाका, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
भादला के पास बनी पंजाब स्टील फैक्टरी में भट्ठी में हुए धमाके से दस से ज्यादा मजदूर झुलस गए। इनमें से पांच मजदूर 100% झुलस गए हैं। बाकी मजदूर 50 – 70% तक झुलसे हुए बताए गए हैं। धमाका गुरुवार को देर रात हुआ। डीएमसी अस्पताल लुधियाना में धमाके में घायलों को भर्ती कराया गया है, पांच मजदूरों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
मिल में भट्टी से जब माल पिघलाया रहे थे तब भट्ठी में कुछ ऐसी चीज चली गई, जिससे वह जोरदार धमाका हुआ। इस दौरान वहां काम कर रहे मजदूरों पर गर्म माल गिर गया। इस धमाके से मिल में अफरा तफरी का माहौल हो गया। धमाके में झुलसे मजदूर तड़प रहे थे। जिन्हें डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिविल अस्पताल खन्ना में सात मजदूरों को भर्ती कराया गया।मालिकों के कहने पर इन्हें फर्स्ट एड देने के बाद डीएमसी अस्पताल भेजा गया। डॉक्टर आकाश गोयल ने कहा कि पांच मजदूर तो पूरी तरह झुलस चुके थे। बाकी मजदूर 50 से 70 % तक झुलसे हैं। सभी की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। फर्स्ट एड देकर सभी को उन्होंने रेफर कर दिया है।
गुरुवार को हुए धमाके की जानकारी मिलने के बाद सभी मजदूरों में अफरा तफरी मच गई। मजदूरों के परिजन इधर-उधर भाग वहां काम करने वाले अपने घरवालों को खोजने लगे। पुलिस प्रशासन ने राहत और बचाव काम किया।
फतेहगढ़ साहिब एसपी जगजीत सिंह जल्ला ने बताया कि कहां लापरवाही की वज़ह से ये सब हुआ है। जांच शुरू हो चुकी है। पुलिस और तकनीकी टीम को मौके पर भेजा जा चुका है। घायलों के बयान दर्ज कराने एक टीम को डीएमसी भेजा गया है। जिसकी गलती होगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।