लखनऊ : उत्तर प्रदेश में आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव दल बदल के क्रम में आज एक बार फिर बसपा से निष्कासित लालजी वर्मा और राम अचल राजभर ने अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी का दामन थामा। बता दें कि दोनों नेताओं को हाल ही में बसपा से निष्कासित किया गया था।
बता दें कि दोनों नेता आज पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी कार्यालय में अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ और समर्थकों के साथ शामिल हुए। आप विधानसभा चुनाव से पूर्व जनता तक पहुंचने के लिए अखिलेश यादव अब गांव गांव में अपना दौरा करेंगे। इसी क्रम में वह कानपुर देहात के अकबरपुरमें आगामी 7 नवंबर को जनसभा को संबोधित करेंगे और इसी क्रम में आज पार्टी में शामिल हुए दोनों नेता अपने सख्त प्रदर्शन का अखिलेश यादव को दिखाएंगे।
आज पार्टी कार्यालय में सदस्यता अभियान के क्रम में अखिलेश यादव ने हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों गरीबों की लगातार अनदेखी कर रही है।
अखिलेश यादव ने विभिन्न पार्टी के लोग समाजवादी ज्वाइन कर रहे हैं इससे यह स्पष्ट है कि अभी प्रदेश के राजनेताओं और लोगों को अखिलेश यादव पर भरोसा है इस दौरान भाजपा बसपा सहित विभिन्न दलों के लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली।