गर्मियों में नींबू पानी के अधिक सेवन से हो सकती है ये दिक्कते, तो हो जाए सावधान
वो कहते हैं ना की किसी भी चीज की अधिकता अच्छी नहीं होती है। अगर कोई चीज नियंत्रण में ली जाए तो बेहतर होती है। फिर चाहें वह कोई भी चीज क्यों ना हो। आज हम बात करेंगे नींबू पानी की जो वैसे तो हमारी सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है, क्योंकि इसमें विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है, लेकिन इसकी अधिकता हमारे स्वास्थ के लिए और भी नुकसानदायक हो सकती है तो चलिए जानते हैं की इससे और कितने नुकसान हो सकते हैं आपको।
नींबू में सीट्रक एसिड होता है जो हमारे दांतो को खराब कर सकता है। ये दांतों के इनेमल को खराब कर सकता है।
ज्यादा नींबू पानी पीने से छालों की समस्या हो सकती है। इसमें मौजूद साइट्रिक एसिड मुंह के अंदर सूजन और जलन भी पैदा कर सकता है।
अधिक नींबू पानी के सेवन से आपको पेट दर्द की भी शिकायत हो सकती है।
सोर्स की माने तो इसके सेवन से माइग्रेन की समस्या भी हो सकती है क्योंकि इसमें टायरामाइन नाम का एक तत्व पाया जाता है।