TrendingUttar Pradesh

विदेशों में भी महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित हैं लोग: सुषमा खर्कवाल

लखनऊ: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल की उपस्थिति में नगर निगम मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महापौर ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि हर साल देश में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। गांधीजी, भारत के स्वाधीनता आंदोलन के प्रमुख चेहरे थे। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में गांधीजी की महत्वपूर्ण भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती को पूरा देश राष्ट्रीय पर्व के तौर पर मनाता है।

गांधीजी के विचारों से विदेशों में लोग हैं प्रभावित: महापौर

सुषमा खर्कवाल ने बताया कि गांधीजी के विचारों से केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लाखों लोग प्रभावित हैं और उनसे प्रेरणा लेते रहे हैं। आजीवन अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलने वाले बापू ने संपूर्ण मानव जाति को न सिर्फ मानवता का पाठ पढ़ाया बल्कि जिंदगी जीने का सही तरीका भी सिखाया। यही वजह है कि दुनिया भर में 2 अक्टूबर गांधी जयंती को ‘अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ के रूप में भी मनाया जाता है।

वहीं, लखनऊ के नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने गांधीजी के पदचिन्हों पर चलने की अपील की। उन्होंने गांधीजी के सिद्धांतों को आम जन के साथ ही पब्लिक सर्विस के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को खासतौर पर अपनाने की बात कही। इस दौरान उन्होंने उनके संघर्षों एवं योगदान पर प्रकाश भी डाला। इस दौरान पार्षद दल के नेता सुशील कुमार तिवारी पम्मी, पार्षद गीता देवी समस्त अपर नगर आयुक्त सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: