Lifestyle

Monsoon में दिल्ली के आसपास इन जगहों पर उठाएं ट्रैकिंग का आनंद

बारिश (Monsoon) के दिनों में ट्रैकिंग के लिए लोग देशभर की सैर करते हैं। हालांकि, कोरोना महामारी के चलते लोग आसपास के जगहों पर जाना पसंद करते हैं।

(Monsoon) वर्तमान समय में देशभर में कई ऐसी जगहें हैं, जो ट्रैकिंग के लिए मशहूर हैं। खासकर दिल्ली के आसपास कई ट्रैकिंग स्पॉट हैं। जहां आप ट्रैकिंग का आनंद उठा सकते हैं।

आमतौर पर ट्रैकिंग के लिए सबसे उत्तम समय बरसात का मौसम होता है। इसके अलावा, आप हर मौसम में ट्रैकिंग का आनंद उठा सकते हैं। अगर आप भी बरसात के दिनों में ट्रैकिंग की प्लानिंग कर रहे हैं, तो दिल्ली के आसपास इन जगहों पर जाएं।

उत्तराखंड

उत्तराखंड को देवों की भूमि कहा जाता है। चार धाम यात्रा के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड आते हैं। साथ ही उत्तराखंड में कई पिकनिक स्पॉट हैं।

इसके चलते सभी मौसम में पर्यटक उत्तराखंड आते हैं। वहीं, उत्तराखंड में ट्रैकिंग स्पॉट भी है। आप बारिश के मौसम में ट्रैकिंग का लुत्फ़ उठाने के लिए उत्तराखंड जा सकते हैं।

व्‍यास कुंड, हिमाचल प्रदेश

दिल्ली के नजदीक जगहों में व्यास कुंड भी ट्रैकिंग के लिए मशहूर है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 3,700 मीटर है। धार्मिक किदवंती है कि वेद व्यास जी इस कुंड में स्नान करते थे।

इस स्थान से व्यास नदी का उद्गम हुआ है। मनाली से व्यास नदी को देखा जा सकता है। इस जगह पर स्कीइंग और पैराग्लाइडिंग के साथ-साथ ट्रैकिंग भी कर सकते हैं

कश्मीर ग्रेट, कश्मीर

कश्मीर अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में फेमस है। इसके चलते कश्मीर को धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। बड़ी संख्या में पर्यटक कश्मीर आते हैं। कश्मीर में कई पर्यटन स्थल हैं।

आप कश्मीर में ट्रैकिंग का भी आनंद उठा सकते हैं। खासकर कश्मीर ग्रेट ट्रैकिंग के लिए आकर्षण का केंद्र है। अगर आप आने वाले दिनों में ट्रैकिंग पर जाना चाहते हैं, तो कश्मीर की यात्रा कर सकते हैं।

घरेलू नुस्खों को आजमाकर करें पिग्मेंटेशन को हमेशा के लिए बाय-बाय

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: