
TrendingUttar Pradesh
प्रदेश का बढ़ाया मान, मिजोरम राज्य के डीजीपी बने आज़मगढ़ के IPS देवेश चंद्र श्रीवास्तव
समाजसेवी और सांस्कृतिक कर्मी अरविंद चित्रांश ने बताया कि आईपीएस देवेश चंद्र श्रीवास्तव मिजोरम
आजमगढ़: आजमगढ़ जनपद के कोलघाट निवासी आईपीएस देवेश चंद्र श्रीवास्तव मिजोरम प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बनाए गए हैं। देवेश चंद्र श्रीवास्तव का डीजीपी बनना आजमगढ़ के लिए गौरव की बात है।
समाजसेवी और सांस्कृतिक कर्मी अरविंद चित्रांश ने बताया कि आईपीएस देवेश चंद्र श्रीवास्तव मिजोरम राज्य के पुलिस महानिदेशक बनाए जाने से पहले दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में विशेष आयुक्त के पद पर तैनात थे। इसके अतिरिक्त उन्होंने दिल्ली पुलिस में संयुक्त पुलिस आयुक्त (दक्षिणी), संयुक्त आयुक्त लाइसेंसिंग सहित इंटेलिजेंस ब्यूरो एवं ओएनजीसी (प्रति नियुक्ति पर) में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं। देवेश चंद्र श्रीवास्तव को मिजोरम का डीजीपी बनाए जाने से उनके गृह जनपद आजमगढ़ में भी हर्ष का माहौल है।