IndiaIndia - World

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक जवान हुआ शहीद

छत्तीसगढ़ में आए दिन नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ होता रहता है। इस बीच खबर आ रही है कि छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में एक बार फिर से नक्सलियों ने आईटीबीपी जवानों पर हमला किया है। जहां एक जवान की मौत हो गई है और एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है।

 

अस्पताल में भर्ती

 

नक्सलियों और आईटीबीपी जवानों के बीच हुए मुठभेड़ में घायल जवान को एयरलिफ्ट करके उपचार के लिए रायपुर भेजा गया है। नारायणपुर के एसपी सदानंद कुमार ने बताया कि नक्सलियों ने जवानों के रास्ते पर आईईडी लगाया था। इसी ब्लास्ट में एक जवान की मौत हो गई।

 

गश्त पर निकले थे जवान

 

जानकारी के मुताबिक, आज (सोमवार) को आईटीबीपी जवानों की टुकड़ी गश्त के लिए निकली थी। जहां नक्सलियों ने सोनपुर थाना क्षेत्र में आईईडी लगा रखा था। जिसके चपेट में जवानों की टुकड़ी आ गई, जिससे एक जवान की मौत हो गई। एसपी सदानंद कुमार ने बताया कि एएसआई राजेंद्र कुमार हमले में शहीद हो गए। वहीं कांस्टेबल महेश कुमार गंभीर रूप से घायल हैं।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: