![](/wp-content/uploads/2021/11/IMG_20211104_135621-553x470.jpg)
Entertainment
दीपावली पर सेलेब्स को एकता ने दी शानदार पार्टी, सलमान, हिना समेत ये हस्तियां हुई शामिल
दिल्ली। फेस्टिवल का मौका हो और बॉलीवुड की हस्तियां जश्न न मनाए ऐसा तो हो ही नहीं सकता। आज सोशल मीडिया पर कई सारे सेलेब्स दीपावली जश्न की तस्वीरे शेयर कर रहे है। जिनमें हस्तियां अलग – अलग तरह से दीपावली मनाते नजर आ रहे है।
कोई फैमिली तो कोई दोस्तो के साथ दीपावली मनाता नजर आ रहा है। दीपावली के खास मौके पर निर्देशक एकता कपूर ने भी अपने घर पर अपने दोस्तो को दीपावली की भव्य पार्टी दी है। जिसमें अभिनेता सलमान खान समेत टीवी के तमाम कलाकार शामिल हुए है।
एकता कपूर की इस दीपावली पार्टी की तस्वीरें जोरो से वायरल हो रही है। जिनमें टीवी अभिनेत्रियां और हैंडसम अभिनेता शामिल है। वो बात अलग है कि अभी तक पार्टी की इनसाइड तस्वीर अभी तक देंखने को न मिली है। लेकिन फेसम फोटोग्राफर विरल भवानी ने एकता की इस पार्टी की तस्वीरें शेयर की है।