![](/wp-content/uploads/2021/12/images-84.jpeg)
IndiaIndia - World
गुजरात के ऊना हार्बर में डूबी आठ नाव, भारतीय तटरक्षक दल चला रहा राहत और बचाव कार्य
गुजरात। बीते बुधवार की रात में गुजरात के तटीय क्षेत्र ऊना हार्बर के नवादरा में मछली पकड़ने गए 10 मछुआरे और उनकी नाव सब लापता हो गए। भारतीय तटरक्षक बल की तरफ से राहत व बचाव कार्य चलाया जा रहा है।
अनुमान लगाया जा रहा है कि मौसम खराब होने की वजह से मछुआरों की नाव अनियंत्रित होकर समुद्र में डूब गई होंगी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पड़ताल की जानकारी साझा करते हुए बताया कि, ” भारतीय तटरक्षक बल और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से 8 लापता लोगों की तलाश और बचाव अभियान चला रही है। तलाश के दौरान हेलिकॉप्टर से भी मदद लिया जा रहा है।