![](/wp-content/uploads/2022/03/IMG_20220325_160256-573x470.jpg)
ईको चालक पर चाकू से हमला कर लुटपाट , दुर्घनाग्रस्त होने पर आरोपी मौके से फरार
सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा से बहादुरगढ़ जाने वाले रास्ते पर आज सुबह एक ईको चालक पर चाकू से हमला कर उसकी गाड़ी छीन ली गई। जख्मी चालक को उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बदमाशों द्वारा लूटी गई गाड़ी खुरमपुर मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई मिली है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। दिल्ली के पास के गांव मुंडका के रहने वाला कृष्ण अपनी ईको गाड़ी लेकर शुक्रवार की सुबह खरखौदा से बरोणा होते हुए बहादुरगढ़ की और जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात युवकों ने कृष्ण को रुकवाकर उससे चाकू के बल पर गाड़ी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने कृष्ण को चाकू मार दिया, जिससे वो बुरी तरह से जख्मी हो गया। जख्मी हालत में कृष्ण को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। वहीं उसकी गाड़ी खुरमपुर मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हालात में मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। अंदेशा है गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर है। घायल के बयान के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।