
जम्मू-कश्मीर में पांच दिन में दो बार भूकंप के झटको ने बढ़ाई चिंता, जानिए क्या हो सकती है वजह
एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस बार रिक्टर स्केल पर भूकंप तीव्रता 3.8 मापी गई है। बहरहाल अभी जान-माल के किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। इस बार की जानकरी अधिकारियों ने दी है। उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र केल, गिलगित-बाल्तिस्तान में 29 किलोमीटर की गहराई में था। उन्होंने बताया कि भूकंप के झटके जम्मू कश्मीर में अपराह्न करीब पौने एक बजे महसूस किया गया। म्मू कश्मीर में पिछले पांच दिन में दूसरी बार भूकंप आया है।
पांच फरवरी को आ चुका है भूकंप
बता दें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर में 5 फरवरी को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जो 5.7 तीव्रता का भूकंप आया था।
क्यों आता है भूकंप?
आपको बता दें क पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो 24 घंटे घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। ऐसे में जब बार-बार प्लेट्स टकराने लगते है तो कोने मुड़ते हैं और जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।