IndiaIndia - World

अंडमान में महसूस किये गये भूंकप के झटके, रिक्टर स्केल पर दर्ज हुई 4.9 तीव्रता

नेशनल डेस्क : आज अंडमान निकोबार में भूकंप के झटके महसूस किये गये। रिक्टर स्केल पर 4.9 तीव्रता दर्ज की गयी। राष्ट्रीय भूकम्प विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी है। भूकंप के कारण किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र  के मुताबिक, भूकंप के झटके मंगलवार रात 12 बजकर 15 मिनट पर महसूस किए गए और इसका केंद्र अंडमान सागर में था। भूकंप की गहराई 77 किलोमीटर थी।

ये भी पढ़े :- दिल्ली सीएम केजरीवाल को मिली जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस के पास आया कॉल, जानिए क्या है मामला ?

इससे पहले भी महसूस किये गये थे भूकंप के झटके 

मालूम हो कि इससे पहले भी अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। पोर्टब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप के 253 किमी एसएसई में 10 नवंबर को लगभग 2:29 बजे 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। हालांकि, इस भूकंप से किसी तरह के कोई नुकसान नहीं हुई।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: