India - Worldworld

Earthquake in Iran : भूकंप ने ईरान के खोय में मचाई तबाही, 7 लोगों की मौत, 440 घायल

इंटरनेशनल डेस्क : ईरान शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गया। उत्तर-पश्चिम ईरान में आए भूकंप ने भयंकर तबाही मचाई है। रिपोर्ट के अनुसार ईरान में 5.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस भूकंप से अभी तक 7 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है, जबकि 440 लोग घायल हुए हैं। भूकंप के झटके पश्चिम अजरबाइजान के खोय शहर में महसूस किए गए हैं, यह तुर्की-ईरान बॉर्डर के काफी करीब है।

ये भी पढ़े :- Rakhi Sawant Mother Death : माँ के निधन पर टूटी राखी सावंत, सलमान का नाम लेकर कही ये बात

स्थानीय समय के अनुसार रात 11.44 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यह भूकंप के झटके ईरान के खोय शहर में महसुस किये गये।  ईरान के खोय शहर में जमीन से 10 किलोमीटर भीतर तक यह भूंकप टकराया है। ईरान की समाचार एजेंसी के अनुसार ईरान के पश्चिम अजरबैजान में कई जगहों पर यह झटके महसूस किए गए हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: