![](/wp-content/uploads/2022/03/images-26-1-639x470.jpeg)
India Rise Special
मोतिहारी में अस्पताल प्रशासन की वजह से जच्चा – बच्चा की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया राजमार्ग जाम
मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी के सुगौली प्रखंड मुख्यालय में जंक्शन चौक के पास एक निजी अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के चलते जच्चा बच्चा की मौत हो गई। जिसके बाद सोमवार को लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने इसको दिल्ली काठमांडू राजमार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू किया।
मृतिका के परिवार वालो ने क्लिनिक पर भी जमकर बवाल काटा और नारेबाजी की। आक्रोशित लोग चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सड़क जाम के कारण आवागमन बाधित हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
जानकारी के मुताबिक, प्रखंड के भटहां राय पट्टी की रहने वाली आरती देवी को प्रसव के लिए स्टेशन चौक के पास बने एक निजी क्लिनिक में रविवार की शाम को भर्ती कराया गया। इसके बाद रात्रि में बच्चे की मौत हो गई और सोमवार की सुबह महिला की भी मौत हो गई।