![](/wp-content/uploads/2021/12/images-69.jpeg)
विवाद के चलते मुखिया प्रत्याशियों ने एक दूसरे पर चलाई गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिहार। गांव में होने वाले मुखिया चुनाव में इस तरह की वारदात आम बात है। इसी के चलते बिहार के भोजपुर गड़हनी के बराप पँचायत में दो मुखिया प्रत्याशी आपस में भिड़ गए। ये भिड़ंत इतनी तगड़ी हो गयी कि उन दोनों ने आपस मे एक दूसरे पर फायरिंग कर दी। हालांकि की इस गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ ।
मौक़ाए वारदात पर पहुंचे गड़हनी थानाध्यक्ष संतोष कुमार रजक ने बताया कि, बीते सोमवार को मतदान के दिन दोनों प्रत्याशियों ने अपने दरवाजे से एक दूसरे पर फायरिंग की थी। उस समय पुलिस ने तीन खोखा भी बरामद किए हैं। दोनों प्रत्याशियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार मुखिया प्रत्याशी बराप पंचायत के रहने वाले बलीराम पांडेय के पुत्र विष्णु शंकर पांडेय हैं। वहीं दूसरा प्रत्याशी चंद्र शेखर सिंह है। वही स्थानीय लोगों ने बताया कि, चुनाव खत्म होने के बाद प्रत्याशी विष्णु पांडेय का भतीजा अपने घर आ रहा था।उसी समय चंद्र शेखर सिंह के समर्थकों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। यह झगड़ा इतना बढ़ा की दोनों पक्षों में फायरिंग शुरू हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।