IndiaIndia - World

” द्रौपदी मुर्मू है प्रगतिशील कार्यकर्ता और परिश्रमी नेता”- मुख्तार अब्बास नकवी

दिल्ली : इन दिनों राष्ट्रपति चुनाव(presidential election) को लेकर देश भर में सियासत गरमाई है.  इसके चलते पूरे देश में हलचल देखने को मिल रही है। एक तरफ जहां एनडीए ने आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू(Draupadi Murmu) को अपना प्रत्याशी बनाया है, तो वहीं दूसरी ओर यूपीए (कांग्रेस) की ओर से यशवंत सिन्हा को प्रत्याशी बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने द्रौपदी मुर्मू को एक प्रभावशाली महिला बताया है।

ये भी पढ़े :- चार दिवसीय दौरे पर भारत आए ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री, आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मुलाक़ात

एनडीए द्वारा राष्ट्रपति पद हेतु द्रौपदी मूर्म को प्रत्याशी चुने जाने के बाद केन्द्रीय  मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बोलते हुए कहा कि,  ”देश में द्रौपदी मुर्मू की छवि एक प्रगतिशील कार्यकर्ता और परिश्रमी नेता के रुप में है। उन्होंने कहा द्रौपदी एक ऐसे समाज से आती हैं, जिन्हें समाज में हमेशा सबसे आखिरी पायदान दिया जाता है। नकवी ने ये भी कहा कि यही महिला अब देश की प्रथम नागरिक बनने जा रही हैं।”

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: