
NDA की ओर से द्रौपदी मुर्मू बनी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार
विपक्षी दलों की बैठक में यशवंत सिन्हा के नाम पर मोहर लगाई है। आपको बता दें कि द्रौपदी मुर्मू उड़ीसा में दो बार विधायक और एक बार
नई दिल्ली: दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई संसदीय बोर्ड की बैठक में एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। संसदीय बोर्ड की बैठक में देश की पहली आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार घोषित किया है और झारखंड की पहली महिला राज्यपाल भी रह चुकी है।
वही आज विपक्षी दलों की बैठक में यशवंत सिन्हा के नाम पर मोहर लगाई है। आपको बता दें कि द्रौपदी मुर्मू उड़ीसा में दो बार विधायक और एक बार राज्यमंत्री के रूप में काम कर चुकी है।
आपको बता दें कि द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाली भारत की पहली राष्ट्रपति होंगी। संथाल समुदाय में जन्मी मुर्मू ने 1997 में रायरंगपुर नगर पंचायत से पार्षद के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया था वर्ष 2000 में उड़ीसा सरकार में मंत्री बनने के बाद में उन्होंने 2015 में झारखंड के राज्यपाल पद की जिम्मेदारी भी संभाली।
मुर्मू पिछड़े और दूरदराज के जिले से ताल्लुक रखने वाली गरीबी और अन्य समस्याओं से जूझते हुए भुनेश्वर के रामा देवी महिला कॉलेज से कलर से स्नातक की और उड़ीसा सरकार के सिंचाई और बिजली विभाग में कनेक्शन के रूप में अपना कैरियर शुरू किया। लोगों के पास राजनीतिक अनुभव के साथ साथ उन्हें कई मंत्रालयों का कार्यभार संभालने का भी अनुभव है।