TrendingUttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी से मिले डॉ. निषाद, मछुआ समाज की परेशानियों को गिनाया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की है। मुलाकात के बाद प्रेस नोट जारी करते हुए डॉ. निषाद ने बताया कि मत्स्य विभाग और मछुआ समाज के हितों में कई प्रस्ताव तैयार किये थे, जिसे मुख्यमंत्री के समक्ष रखे गए। उन्होंने बताया कि ग्राम समाज/राजस्व के पोखरों पर राजस्व की हानि हो रही है, क्योंकि पूर्व की सरकारों ने मछुआ समाज के अहित में लागान लगाया था। आधे से ज़्यादा राजस्व विभाग के पोखरे खाली हैं या फिर उनका पट्टा नहीं हुआ है।

डॉ. निषाद ने बताया कि मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि राजस्व विभाग के तालाबों को मत्स्य विभाग को किराए पर दे दिया जाए, ताकि राजस्व हानि से बचा जाए। मत्स्य विभाग में आधे से ज्यादा कार्मिक रिटायर हो गए हैं, ऐसे में बहुत सी भर्तियां रिक्त पड़ी हैं, जिसके चलते विभागीय कामकाज में काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। आउटसोर्सिंग पर प्रत्येक ग्राम समाज पर मत्स्य मित्र की भर्तियों का भी प्रोपोजल मुख्यमंत्री के समक्ष रखा है, जल्द ही इसपर निर्णय का आश्वासन दिया गया है। सरकार गठन के बाद से ही मत्स्य निगम के कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग लागू करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। मुख्यमंत्री द्वारा सहमति भी प्रदान कर दी गई थी, जल्द ही मत्स्य निगम के कार्मिकों को 7वें वेतनमान का लाभ मिलेगा।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: