TrendingUttar Pradesh

मंत्री संजय निषाद ने अखिलेश पर किया वार, कहा- नेताओं-कार्यकर्ताओं का सम्मान कीजिए

डॉ. संजय निषाद ने आगे कहा कि, ओमप्रकाश राजभर भैया जल्द ही एनडीए

जौनपुर: उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद ने अखिलेश यादव पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि, अखिलेश यादव पहले अपनी पार्टी बचाएं। अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करें। अखिलेश को जिन लोगों ने सत्ता सौंपी उनको भी संतुष्ट नहीं कर पाए।
डॉ. संजय निषाद ने आगे कहा कि, ओमप्रकाश राजभर भैया जल्द ही एनडीए का हिस्सा बनने जा रहे हैं। उन्हें जय श्रीराम और जय निषाद राज बुला रहे हैं। उन्होंन इस दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधा। कहा कि, इन्होंने सत्ता में रहकर सिर्फ पार्टियों का विकास किया। अगर प्रदेश की जनता का विकास किया होता तो आज ये दिन नहीं देखने पड़ते। आज देश में पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास कार्य तेजी के साथ हो रहे हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: