![](/wp-content/uploads/2022/01/IMG_20220116_123755-719x470.jpg)
सिरसा के फ्लावर मैन की डाक्यूमेंट्री को मिली सफलता, अब जीत चुकी है 50 से अधिक पुरस्कार
रोहतक। हालही में सिरसा के फ्लावर मैन कहे जाने वाले डॉ. रामजी जयमल पर डाक्यूमेंट्री तैयार की गई है। इस डाक्यूमेंट्री को देश भर में काफी सराहना मिल रही है। यह डाक्यूमेंट्री रोहतक के रहने वाले फ़िल्म निर्माता नकुल द्वारा तैयार की गई है। इस फ़िल्म को अब देश – विदेश से 50 से ज्यादा पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है। इस डाक्यूमेंट्री में स्वच्छता और पर्यावरण का संदेश दिया गया है। इस फिल्म को प्रदेश की पहली डाक्युमेंट्री फिल्म भी माना जा रहा है।
इस फ़िल्म के विषय मे बोलते हुए निर्माता-निर्देशक नकुल देव ने बताया कि, “फिल्म का संदेश आमजन को प्रेरित करने वाला है। 13 वर्ष पहले फ्लावर मैन डा. रामजी जयमल के गांव के सरकारी स्कूल के आस-पास फैली गंदगी को हटाने की सोची। तब स्कूल से मुश्किल से 20 फीट दूर लगे गंदगी के ढेर के कारण बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे थे। डा. रामजी ने दोस्तों के साथ समाज सुधार का बीड़ा उठाया और कचरे को हटाया। पास से गुजरती सड़क के आस-पास फूलों के पौधे लगाकर वातावरण को खुशबूदार बनाया। इस दौरान उन्हें कई मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन हार नहीं मानी। उनकी शुरुआत एक बड़े मिशन में तब्दील हो चुकी है। उनके मिशन को ही डाक्युमेंट्री में विजुअल के माध्यम से दिखाया गया है।”