
बचाने आये गोताखोरों की डूबी नाव, पढ़ें पूरी ख़बर
अस्थियां बहाने उतरा युवक का फिसला पैर
रविवार सुबह पश्चिमी यमुना नहर में डूबे एक युवक का रेस्क्यू कर रहे गोताखोरों की नाव पलट गई। इससे गोताखोर सहित दो व्यक्ति डूब गए। रेस्क्यू कर रही गोताखोरों की नाव पर 7-8 लोग सवार थे। यमुना में डूबे युवक की पहचान सतिंदर सिंह उर्फ टीनू निवासी गांधी नगर नज़दीक रेलवे फाटक के रूप में हुई। बचाने आये गोताखोरों की डूबी नाव, पढ़ें पूरी ख़बर।
यह भी पढ़ें:- https://theindiarise.com/rahul-gandhi-said-this-is-an-insult-to-the-martyrs/
बचाने आये गोताखोरों की डूबी नाव
बता दें कि युवक के पिता जशमेर सिंह ने बताया कि उनका बेटा टीनू रविवार सुबह करीब 7 बजे अपने मामा की अस्थियां विसर्जित करने के लिए यमुना नहर के हमीदा हेड आया था। वह यमुना में अस्थियां बहाने उतरा और उसी दौरान उसका पैर फिसल गया जिससे वह तेज़ पानी के बहाव में डूब गया। सूचना मिलने पर पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची।
गोताखोरों की टीम नाव पर बैठकर टीनू की तलाश करने नहर में उतरी। नाव पर 7 लोग सवार थे। गोताखोरों की नाव आगे जाकर वहां लगे जाल में फंस कर पलट गई। जिसमें सभी पानी में गिर पडे़। वहां खडे़ अन्य तैराकी करने वालों ने डूबने वाले लोगों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन एक गोताखोर और वह युवक का पड़ोसी लापता हैं। पुलिस व गोताखोर की टीम तलाश में जुटी हुई है।