![](/wp-content/uploads/2021/06/WhatsApp-Image-2021-06-28-at-10.19.27-PM.jpeg)
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव : नामांकन वापसी का अंतिम दिन आज, तीन को होगा मतदान
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में नामांकन वापसी का 29 जून यानी आज दोपहर 3 बजे तक होगी। यूपी के उम्मीदवार 29 जून को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। 3 जुलाई को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। दोपहर 3 बजे बाद मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। आपको बता दे कि प्रदेश के 75 में से 18 जिला पंचायतो में निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। इनमें से 17 जिलों में भाजपा एक इटावा में सपा के उम्मीदवार का निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुना जाना तय है।
मैनपुरी के जिलाधिकारी से रिपोर्ट से राज्य निर्वाचन आयोग ने सपा की शिकायत पर मैनपुरी के जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। विधान परिषद सदस्य उदयवीर सिंह सहित सपा के नेताओं ने मैनपुरी में आचार संहिता का उल्लंघन होने और सदस्यों को धमकाने की शिकायत की थी। आयोग के विशेष कार्याधिकारी एस.के.सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सपा की शिकायत पर मैनपुरी के जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी है।
उधर, सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में सोमवार को आयोग पहुंचे प्रतिनिधि मंडल ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में धांधली का आरोप सत्ता में बैठी भाजपा पर लगाया है। सपा का आरोप है कि भाजपा सत्ता के संरक्षण में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में धांधली कर रही है। सपा के जिला पंचायत सदस्यों को धमकाया जा रहा है। प्रतिनिधि मंडल में MLC राजपाल कश्यप, रामवृक्ष यादव सहित अन्य नेता शामिल थे।