जुआ के दौरान भड़का विवाद, दो गुटों में हुई फायरिंग, इतने लोग गम्भीर रूप से हुए घायल
बिहार। बिहार के बेगूसराय में दीपावली में जुआ खेलने के समय दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की दो गुटों में गोली बाजी हो गई। जिसमें दो की मौत हो गई और दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए है। घायलों को सरकारी अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
वरदा लोहिया नगर थाना इलाके के बाघी वार्ड नंबर 25 में हुई है। हिन्दुधर्म में दीपावली के अवसर पर जुआ खेलने की प्रथा है। बीती रात कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। सुबह होते होते जुआ को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की लोगों में मार पीट के साथ गोलीबारी भी हो गयी। विरोध के समय दूसरे गुट के दो लोगो की मौत हो गयी है। जब कि दूसरे गुट के दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए ।
वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है। वारदात के बाद घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गयी है। पुलिस के मुताबिक, मौके से 9 जिंदा कारतूस, तीन खोखा, गांजा का पुड़िया और चिलम बरामद किए गए हैं। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।