
India Rise Special
बच्चों के विवाद में जमुई में दो पक्षों में हुआ विवाद, एक महिला समेत चार घायल
जमुई। बिहार के जिला जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र के कैथवारा गांव में तड़के शनिवार को बच्चों को लेकर हुए विवाद में लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस मारपीट में एक पक्ष से एक महिला सहित चार लोग जख्मी हो गए। विवाद में जख्मी हुए सभी लोगों को सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।
जानकारी के मुताबिक, दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष के एक घर से कैथवारा गांव निवासी प्रेमचंद पासवान, चंद्रभानु पासवान, सुखदेव पासवान, लंगरी देवी घायल हो गए।सभी घायलो को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया है।