India Rise Special

नगर निगम कर्मियों और पार्षद के बीच में हुआ विवाद, गुस्साए कर्मचारियों ने की तालाबंदी

देहरादून। बीते सोमवार को उत्तराखंड की राजधानी में दो पार्षदों व नगर निगम के कर्मचारियों में विवाद हो गया। इससे गुस्साए नगर निगम के कर्मचारियों ने इसका विरोध करते हुए प्रदर्शन करते हुए तालाबंदी कर दी। उनका कहना है दोनों पार्षद जब तक माफी नहीं मांगते तब तक तालाबंदी जारी रहेगी।

 

 

इस समय बाहरी वार्डों में एलईडी स्ट्रीट लगवाने का काम चल रहा है। नगर  निगम ने इसके लिए कंपनी ली हुई है। लगातार इस तरह की शिकायतें मिल रही हैं कि कंपनी ठीक से काम नहीं कर रही है।पर जिस कम्पनी को लिया गया है उसकी लगातार शिकायत आ रही है , कम्पनी काम सही से नहीं कर रही है। इसी बात को लेकर पार्षद और कर्मचारियों में विवाद हो गया।

 

 

विवाद के चलते पार्षद और कर्मचारियों के धक्का मुक्की भी हुई। विवाद को ज्यादा बढ़ता देख वहाँ पर मौजूद अन्य कर्मियों ने कर्मचारियों और पार्षदों में बीच बराव करवाया। पार्षदों ने बताया कि , “लाइट लगाने वाली कंपनी गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दे रही है। सोमवार को पार्षद विनोद कुमार और रवि गुसांई निगम पहुंचे और लाइटों को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि शिकायतों के बावजूद कंपनी कार्यशैली सुधारने को तैयार नहीं है।”

 

 

 

 

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: