डीजल व पेट्रोल के कीमतों में आई गिरावट, कच्चा तेल भी हुआ सस्ता
लेटेस्ट रेट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 15 पैसै सस्ता होने के साथ 101.19 पैसे प्रति लीटर हो गया है। जबकि, डीजल भी 15 पैसे की गिरावट के साथ 88.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
नई दिल्ली : तेल की सरकारी कंपनियों ने आज डीजल व पेट्रोल के दामों में हलकी राहत प्रदान की है। आज यानी 05 सितंबर शिक्षक दिवस के मौके पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली गिरावट आई है। वैसे देखा जाए तो इस बीच ईंधन की कीमतों ने बढ़ोत्तरी में रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लेकिन आज का भाव देखा जाए तो इंडियन ऑयल (IOCL) के मुताबिक, पेट्रोल-डीजल 15-15 पैसे प्रति लीटर तक सस्ता हुआ है।
ऐसे में लेटेस्ट रेट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 15 पैसै सस्ता होने के साथ 101.19 पैसे प्रति लीटर हो गया है। जबकि, डीजल भी 15 पैसे की गिरावट के साथ 88.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल की कीमत में 13 पैसे की कटौती हुई है, जिसके बाद रेट 107.26 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, डीजल 96.19 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है।
सरकारी तेल कंपनियों ने ईंधन के रेट में यह कटौती अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने की वजह से की है। ऐसे में इसके चलते देश के विभिन्न शहरों में पेट्रोल के दाम 10 से 15 पैसे प्रति लीटर तक गिरे हैं। वहीं, डीजल भी 15 पैसे तक सस्ता हुआ है। बता दें कि सितंबर के महीने में दूसरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती हुई है।
इससे पहले 01 सितंबर को भारतीय बाजार में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल दोनों ही ईंधन की कीमतों में 15-15 पैसे प्रति लीटर की कटौती की थी। हालांकि, पेट्रोल-डीजल अभी भी रिकॉर्ड स्तर पर है।
इससे पूर्व में तेल कंपनियों ने लगातार तीन दिन तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया। जिसकी वजह से पेट्रोल और डीजल दोनों ही इन दिनों के दाम स्थिर थें। वहीं, भारत के सरकारी तेल कंपनियों ने इस माह के पहले दिन पेट्रोल डीजल की कीमतों में राहत दी थी। 1 सितंबर को पेट्रोल और डीजल दोनों ही इंधन के दामों में 15-15 पैसे प्रति लीटर की कमी हुई थी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें पेट्रोल और डीजल की कीमत विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर प्रतिदिन अपडेट किया जाता है। कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद इनके दाम तय करती है। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों के पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट ही करती हैं।