धोनी ने बदल डाली इन तीन खिलाड़ियों की किस्मत
धोनी ने अपनी कप्तानी में कई खिलाड़ियों की किस्मत चमका दी
महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट के ऐसे खिलाड़ी माने जाते हैं जिन्होंने अपनी कप्तानी में कई खिलाड़ियों की किस्मत चमका दी है। ये कहना भी गलत नहीं होगा कि उनकी कप्तानी में कई ऐसे खिलाड़ी भी मौजूद रहे हैं जो अपने बल पर मैच का रुख पलट दिया करते थे।
इन्हीं में कुछ नाम ऐसे हैं जिन्हें चमकाने में महेंद्र सिंह धोनी की अहम भूमिका है। इन नामों में सबसे पहले नाम युवराज सिंह का आता है। साल 2007 के T20 वर्ल्ड कप में युवराज सिंह की अहम भूमिका रही थी। भले ही युवराज सिंह ने सौरव गांगुली की कप्तानी में भारतीय टीम में प्रवेश किया, लेकिन जब धोनी की कप्तानी आई तो उन्होंने धूम मचा दी और उस वक्त युवराज सिंह का क्रिकेट करियर अपने शिखर पर पहुंच चुका था।वह उस वक्त के सबसे बड़े मैच विनर बन चुके थे।
दूसरा नाम सुरेश पहला का आता है, जो धोनी के काफी करीबी माने जाते हैं। सुरेश रैना धोनी के काफी भरोसेमंद खिलाड़ी के रूप में भी जाने जाते हैं। धोनी की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करने वाले सुरेश रैना के लिए कोहली की कप्तानी ज्यादा रास नहीं आई।
तीसरे खिलाड़ी रविचंद्र अश्विन जो एक वक्त में भारतीय क्रिकेट टीम का सबसे बड़ा हथियार माने जाते थे। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में रविचंद्र अश्विन ने शानदार प्रदर्शन दिखाया, लेकिन कोहली की कप्तानी में उन्हें ज्यादा मौका नहीं मिल पाया।