DGP मुकुल गोयल में पुलिस मुख्यालय पर फहराया तिरंगा, पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
DGP मुकुल गोयल ने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि 15 अगस्त 1947 देश के इतिहास का भाग्यशाली और अति महत्वपूर्ण दिन था। पूरा देश आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करता है।
लखनऊ : 15 अगस्त के अवसर पर DGP मुकुल गोयल ने पुलिस मुख्यालय पर झंडारोहण किया। ADG L/O प्रशांत कुमार समेत तमाम अधिकारी और पुलिसकर्मी इस अवसर पर मौजूद रहे। इस दौरान DGP मुकुल गोयल ने कई पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया।
इतने पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित
DGP ने बताया कि देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर मैं आप सब को एवं राज्य के सभी पुलिसजनों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। 15 अगस्त के अवसर पर 9 पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक, 4 पुलिसकर्मी को विशेष सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक, 73 पुलिसकर्मी को अच्छी सेवा के लिए पुलिस पदक, नौ से ज्यादा पुलिस कार्मिकों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक और 7 सौ से ज्यादा पुलिसकर्मी को उत्कृष्ट सेवा पदक से अलंकृत किया गया है।
बयालिस पुलिसकर्मियों को पुलिस महानिदेशक के चिन्ह प्रदान किए गए। इन सभी कार्मिकों को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।
DGP गोयल ने किया प्रदेशवासियों को किया संबोधित
इस दौरान DGP मुकुल गोयल ने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि 15 अगस्त 1947 देश के इतिहास का भाग्यशाली और अति महत्वपूर्ण दिन था। पूरा देश आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करता है। DGP मुकुल गोयल ने आगे कहा कि स्वतंत्रता एक गिफ्ट है, जो महान स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किए गए बलिदान त्याग और संघर्ष से प्राप्त हुआ। आज भारत की पहचान एक शक्तिशाली व प्रगतिशील राष्ट्रीय रूप में है।
यह भी पढ़ें: जेल में बंदियों से अब मुलाकात कर सकेंगे स्वजन, कोविड काल मे लगी थी रोक