TrendingUttar Pradesh

बेहद खास होगी देव दीपावली, सीएम योगी स्वंय कर रहे तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ: इस बार वाराणसी की देव दीपावली खास और भव्य होने वाली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वंय इसकी तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। काशी के घाटों की दीवारों पर साउंड एवं लाइट शो विद प्रोजेक्शन होलोग्राफिक शो के माध्यम से धर्म का व्याख्यान होगा। देव दीपावली के अवसर पर पर्यटक पौराणिक काशी को शिव से जोड़ने वाली कथा का रसपान करेंगे। लगभग 15 से 20 मिनट का यह शो चेत सिंह घाट पर कई बार दिखाया जाएगा। इससे देव दीपावली पर आने वाले सभी श्रद्धालु शो देख सकें। इस साल काशी में 11 लाख दीप जलाने की तैयारी है। इनमें एक लाख दीये गाय के गोबर से बने होंगे।

लेजर शो का दिखेगा अद्भुत नजारा

इसके साथ ही काशी के घाटों के किनारे सदियों से खड़ी ऐतिहासिक इमारतों पर धर्म की कहानी जीवंत होती दिखेगी। प्रशासन की ओर से गंगा पार दीपोत्सव के लिए 20 सेक्टर बनाए गए हैं। पर्यटन विभाग के उप निदेशक राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि, काशी के चेत सिंह घाट पर साउंड एंड लाइट शो विद प्रोजेक्शन होलोग्राफिक शो आयोजित होगा। पर्यटकों को संगीत की ध्वनि के साथ लेज़र और लाइट्स का अनूठा तालमेल देखने को मिलेगा।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: