
सेक्स के लिए हुआ बेताब तो जंजीरों में जकड़ भेजा गया जेल
दिल्ली। आस्ट्रेलिया के चिड़ियाघर में एक बेकाबू हुए घड़ियाल को काबू में लाने के लिए चिड़ियाघर कर्मियों के पसीने छूट गए। यह घड़ियाल वैसे भी काफी आक्रामक प्रवत्ति के होते है। लेकिन यह घड़ियाल सेक्स के लिए पागल हो गया। इस हालत में इसे जैसे तैसे काबू में लाकर जंजीरों और रस्सी से बंध कर इसे जेल भेजवा दिया गया।
बाकी जानवरो को हो सकता था खतरा
सेक्स के लिए पगलाया यह घड़ियाल चिड़ियाघर के अन्य जानवरों के लिए भी खतरे का सबब बन सकता था। क्योंकि यह आक्रामक होता है और यह तो बेकाबू था तो इस तरह ये कभी भी किसी भी जानवर पर हमला कर सकता था। इसीलिए जू प्रशासन ने इसे जेल भेजना सही समझा। लेकिन उसे पकड़ना आसान नहीं था। जू कर्मियों के इसे पकड़ने में पीसने छूट गए।
आक्रामता कम होने तक एकांत
एक समाचार पत्र के मुताबिक , खतरनाक घड़ियाल का नाम अमेरिका के मेगास्टार रैपर कान्ये वेस्ट के नाम पर रखा गया है। उसका वजन 350 किग्रा से भी अधिक और लंबाई करीब 4 मीटर है. अब इस विशालकाय और खतरनाक घड़ियाल को जू-कीपर्स द्वारा दूसरे घड़ियालों से अलग रखा जाएगा। इसकी कामुकता और आक्रामकता कम करने के लिए ‘एकांत’ में रखा जाएगा।