TrendingUttar Pradesh

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने नेता जी के निधन पर जताया दुःख, बोले- देश के लिए अपूरणीय क्षति

ईश्वर से प्रार्थना है कि, परिवार और उनके समर्थकों को इस दुख की घड़ी को सहन करने का संबल प्रदान करें।

लखनऊ: मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने शोक व्यक्त किया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि, नेताजी का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से हम सभी दुखी हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि, परिवार और उनके समर्थकों को इस दुख की घड़ी को सहन करने का संबल प्रदान करें।
आपको बता दें कि, मुलायम सिंह यादव का सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। मुलायम सिंह यादव ने 82 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनका पार्थिव शरीर मंगलवार को लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय लाया जाएगा। जहां अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव सैफई ले जाया जाएगा। सैफई में ही राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: