TrendingUttar Pradesh

यूपी में छाया घना कोहरा, कई ज‍िलों में 3 ड‍िग्री तापमान, IMD का अलर्ट

इन जिलों में शीतलहर के साथ छाया रहेगा घना कोहरा

लखनऊ: लखनऊ, कानपुर ,आगरा, मेरठ ,प्रयागराज ,वाराणसी ,कन्नौज, बहराइच ,फतेहपुर समेत दर्जनों जिलों में सुबह से ही घने कोहरे के साथ बर्फीली हवाओं के चलते प्रदेश में हाड कपा देने वाली ठंड बरकरार है। राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम विभाग केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक दानिश के अनुसार शनिवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी शीतलहर और अधिक घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि घने कोहरे और शीतलहर से बचाव के लिए उचित प्रबंध किए जाने चाहिए। मौसम वैज्ञानिक अनुदानित ने कहा न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा जबकि अधिकतम तापमान में एक से 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

IND vs SL: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा और निर्णायक टी-20 आज, सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया

इन जिलों में शीतलहर के साथ छाया रहेगा घना कोहरा

मौसम विभाग लखनऊ केंद्र के वैज्ञानिक एवं दानिश के अनुसार उत्तर प्रदेश भारतीय 37 जिलों में चेतावनी जारी की है। चेतावनी जारी करते हुए मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि सहारनपुर,  मुजफ्फरनगर, बागपत ,लखीमपुर खीरी ,लखनऊ, बाराबंकी ,श्रावस्ती, बहराइच जिलों में अत्यधिक घने कोहरे के साथ शीतलहर और कोल्ड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी ने 25 जिलों में जारी किया येलो अलर्ट

इसके अलावा प्रदेश भर के 25 जिलों में घने कोहरे के लिए यह रोलर जारी किया है इसके तहत कोहरे के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मौसम विभाग के मुताबिक कानपुर और एग्जाम में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। कानपुर में 3.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया वहीं अधिकतम तापमान 16 डिग्री के पास रहा।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: