TrendingUttar Pradesh

मांग हुई पूरी, भगवान परशुराम की जन्मस्थली जलालाबाद पर्यटनस्थल घोषित

इस घोषणा से जलालाबाद सहित सभी जनपदवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

शाहजहांपुर: जलालाबाद तहसील में सोमवार को पर्यटन एंव सांस्कृति विभाग के मंत्री जयवीर सिंह पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान श्री परशुराम की जन्मस्थली का निरीक्षण करते हुए उसे पर्यटन स्थल घोषित करने का ऐलान किया। इस घोषणा से जलालाबाद सहित सभी जनपदवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

कई दशकों से उठ रही इस मांग को कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना व जितिन प्रसाद की मौजूदगी में पूरा किया गया। पर्यटन मंत्री इसके बाद शहर के विसरात घाट स्थित हनुमतधाम पहुंचे, जहां कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद और सुरेश खन्ना के साथ उन्होंने पूजन अर्चन किया। इसके बाद वह शहीद संग्रहालय और शहीद उद्यान पार्क का भी निरीक्षण करने पहुंचे।

पर्यटन हब के रूप में जानी जाएगी तहसील

जिले की पिछड़ी तहसील में गिनी जाने वाली जलालाबाद तहसील भगवान श्री परशुराम की जन्मस्थली है। अब उसका कायाकल्प पर्यटन स्थल के रूप में किया जाएगा। हालांकि, गंगा एक्सप्रेसवे भी जलालाबाद तहसील से ही होकर गुजर रहा है। अब पर्यटन स्थल घोषित होने से यह तहसील पर्यटन हब के रूप में जानी जाएगी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: