![drug](/wp-content/uploads/2021/08/image.jpg)
देहरादून : चार युवतियां हुई नशा मुक्ति केंद्र से फरार, तलाश जारी
प्रकृति विहार,देहरादून स्तिथ नशा मुक्ति केंद्र से कल चार लड़कियां फरार हो गयी। ये युवतियां केंद्र के गेट के बाहर से ताला लगाकर इस जगह से भागी। इसी छेत्र के एक और नशा मुक्ति केंद्र से कुछ समय पहले 8 युवक भी फरार हुए थे।
इस तरह की घटना से सब हैरान हैं। पुलिस ने रात तक इंतज़ार किया कि क्या पता किसी युवती के घर पहुँचने की सूचना आ जाये। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।
इस सेंटर में कुल 5 लड़कियां थी। इनमे से 4 केंद्र की वार्डन को चकमा दे कर फरार होने में कामयाब हो गयी। इन सब युवतियों को इस नशा मुक्ति केंद्र में फरवरी महीने में भर्ती करवाया गया था। इनके भागने की खबर पुलिस को शाम लगभग 7 बजे मिली।
जिसके बाद से ही पुलिस ने तबदीश शुरू कर दी है। आस पास के जितने भी CCTV फुटेज हैं सब खंगाले जा रहे हैं। फरार हुई युवतियों के परिजनों से बात की जा रही हैं। अभी तक इनमे से किसी के परिजन ने भी इनके घर पहुँचने की सूचना नहीं दी हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्डन 5 वी युवती की काउन्सलिंग कर रही थी। मौका मिलते ही बाकि चरों लड़कियां एक एक कर के बाहर निकली। उसके बाद उन्होंने केंद्र के दरवाज़े में ताला लगाया।
उनके द्वारा ऐसा इसलिए किया गया जिससे वार्डन बाहर न आ सके। उसके बाद गेट को फांद कर वो सबकी सब भाग गयी। जिसके बाद वार्डन ने पुलिस को जानकारी दी।
पिछले हफ्ते दूसरे नशा मुक्ति केंद्र के 8 युवक भाग कर अपने घर पहुंचे थे।
ये भी पढ़े :- बहला फुसला कर युवती को ले गया था बदायूं , पुलिस ने किया गिरफ्तार