Deepotsav 2022: आज दीपोत्सव में शामिल होंगे पीएम मोदी, दुल्हन सी सजी अयोध्या
जिसमें चार चांद लाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो रहे
अयोध्या: आज रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव की धूम है | आज पीएम मोदी अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे | राम की पैड़ी पर 17 लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे तो वही अयोध्या के लगभग 8 हजार मठ मंदिरों में हजारों की संख्या में दीप प्रज्वलित होंगे | कहा जा रहा है की ऐसा नजारा कुछ कुछ ऐसा ही नजारा त्रेतायुग में श्री राम के आने के बाद देखने को मिला था | शायद यही वजह है कि जब से प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी बने तब से अयोध्या में भव्य और दिव्य दीपोत्सव का आयोजन चला आ रहा है |
Deepotsav 2022: आज दीपोत्सव में शामिल होंगे पीएम मोदी, दुल्हन सी सजी अयोध्या
गौरतलब है की इस बार के गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दीपोत्सव एक बार फिर अपना नाम दर्ज करवाएगी| लेकिन इस बार का छठवां दीपोत्सव बेहद खास होने जा रहा है, क्योंकि योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह पहला दीपोत्सव है | जिसमें चार चांद लाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो रहे हैं |
दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान झांकियों में आकर्षण का केंद्र भगवान राम के बाल अवस्था से लेकर राज्य अभिषेक तक की झांकियां निकाली जाएंगी। बताया जा रहा है कि जब रावण ने माता सीता को हर लिया था उसमें उन्हें अशोक वाटिका में बैठा तब हनुमान जी अशोक वाटिका माता सीता से मिलने गए थे आकर्षण का केंद्र रहने वाली झांकियों में श्री राम को 14 वर्ष का वनवास दशरथ के आंखों में आंसू देखने को मिला है। वहीं दूसरी तरफ शबरी के लंबे इंतजार के बाद जब भगवान राम शबरी की कुटिया पहुंचे तो शबरी ने जूठे बेर भगवान राम को खिलाते और वह नाराज का पता भगवान राम को शबरी ने बताया।