Lifestyle

करी का पत्ता स्वास्थ्य के लिए है लाभकारी, जानिए…

करी पत्ता भारतीय किचन में आसानी से मिल जाएगा। इसके बिना भोजन अधूरा रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि करी पत्ते में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। करी पत्ते में विटामिन सी, विटामिन ए के साथ कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं। तो आइए जानते हैं सुबह खाली पेट करी पत्ते चबाने के फायदों के बारे में।

आँखों के लिए

  • करी पत्ते को रोजाना सुबह खाली पेट चबाने से आंखों की समस्या दूर होती है।
  • इसमें विटामिन ए होता है जो आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

जिगर के लिए

  • करी पत्ते को खाली पेट चबाने से लीवर की समस्या दूर होती है। इसके सेवन से लीवर मजबूत होता है।

वजन कम करने में

  • जो लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं उन्हें रोजाना खाली पेट करी पत्ते का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से वजन कम हो सकता है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: