India Rise Special

दुष्कर्म आरोपी राम रहीम को जन्मदिन की बधाइयां भेजने के लिए सिरसा डाकघर में लोगों की लगी रही भीड

रोहतक के सुनारिया जेल में बंद डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को डेरा अनुयायी जन्मदिन की शुभकामना देने के लिए ग्रीटिंग भेज रहे हैं। साथ ही 22 अगस्त को रक्षा बंधन के चलते महिलाएं उन्हें राखी भेज रही है।

सिरसा सुबह से शाम तक सिरसा के मुख्य डाकघर में भीड़ लगी है। सबसे ज्यादा डाकघर में भीड़ दुष्‍कर्म आरोपी राम रहीम के जन्‍मदिन की बधाइयां भेजने को लेकर लगी रही। डेरा प्रेमियों की भीड़ डाकघर में नजर आ रही है। रोहतक के सुनारिया जेल में बंद डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को डेरा अनुयायी जन्मदिन की शुभकामना देने के लिए ग्रीटिंग भेज रहे हैं।

साथ ही 22 अगस्त को रक्षा बंधन के चलते महिलाएं उन्हें राखी भेज रही है। 15 अगस्त पर पहले डेरा प्रमुख राम रहीम के जन्मदिन डेरा सच्चा सौदा में बड़ा आयोजन किया जाता था। हजारों डेरा अनुयायी वहां जाते थे। डेरा की तरफ से पौधारोपण, रक्तदान किया जाता था।

साध्वी यौन शोषण और पत्रकार राम चंद्र छत्रपति हत्या मामले में सीबीआइ कोर्ट द्वारा दोषी सिद्ध होने के बाद पिछले चार सालों से डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह रोहतक की सुनारिया कारागार में बंद है। अक्सर त्यैहारों पर डेरा अनुयायी उन्हें ग्रीटिंग भेजते है। वहीं डेरा प्रमुख भी कई बार जेल से अनुयायियों और डेरा प्रबंधन के नाम चिट्ठी लिख चुके हैं। जिसे सोशल मीडिया पर डेरा प्रबंधन द्वारा वायरल भी किया जाता रहा है।

सुबह से ही सिरसा के प्रमुख डाकघर में डेरा श्रद्धालुओं की लाइन देखी गई। पत्र द्वारा जन्मदिन की शुभकामना देने के लिए रजिस्ट्री करवा रहे है। डेरा श्रद्धालुओं की भीड़ को डाकघर में देखते हुए डाकघर में और भी कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जा रही है। इसके साथ रोहतक सुनारियां जेल के लिए दो काउंटर से रजिस्ट्री करवाई जा रही है।

सिरसा प्रमुख डाकघर पोस्‍टमास्‍टर नवीन कुमार ने कहा कि डाकघर में रक्षाबंधन को लेकर रजिस्ट्री की संख्या बढ़ जाती है। डेरा अनुयायिय बड़ी संख्या में रोहतक की सुनारियां जेल में बधाई संदेश वाले ग्रीटिंग डेरा प्रमुख के जन्मदिन को लेकर रजिस्ट्री करवा रहे है। लोगों की सुविधा के लिए काउंटर की संख्या को बढ़ा दिया गया हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में परिवहन से संबंधित शुरू होंगी फेसलेस सुविधाएं, मुख्यमंत्री करेंगे सुविधाओं की शुरुआत

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: