रूस में गाय ने दिया दो सिर वाले बछड़े को जन्म, देखने वाले रह गए हैरान
मास्को। रूस के एक शहर में एक गाय ने अद्भुत बछड़े को जन्म दिया है। जो विश्व भर में चर्चा का विषय बन गया है। यह बछड़ा किसी सुअर के बच्चे के जैसा लगता है और इसके दो सिर भी है। रूस के खाकस्सिया इलाके में रहने वाले किसान की गाय ने इस बछड़े को जन्म दिया था, पर दुख वाली बात यह है कि यह अद्भुत बछड़ा जन्म से कुछ ही देर बाद मर गया।
इस वजह से होता है ऐसा
एक समाचार पत्र की रिपोर्ट के मुताबित, खाकस्सिया के कृषि और खाद्यान मंत्रालय ने बताया कि इस तरह के बछड़े का जन्म मटकेचिक गांव में हुआ था. गाय के इस तरह से जेनेटिक बदलाव के साथ बछड़े को जन्म देने के पीछे जीनोम में बदलाव जिम्मेदार है. मंत्रालय ने कहा कि पशुओं में म्यूटेशन के लिए उनके आंतरिक और बाहरी माहौल जिम्मेदार होते हैं।
अद्भुत बछड़ा के वजह से किसान चर्चा में
वही एक्सपर्ट्स की माने तो यह म्यूटेशन क्रॉसब्रीडिंग के दौरान भी हो सकते हैं। खाकस्सिया निवासी किसान के यहां इस चित्र बछड़े के जन्म की खबर जैसे ही उसे देखने वालों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। इस अद्भुत बछड़े की तस्वीर तेजी से सोशलमीडिया पर वायरल हो रही है। किसान भी अचानक से चर्चा में आ गया है। हालांकि, पहले बछड़े और फिर गाय की मौत से किसान काफी दुखी भी है।